• Fri. Aug 28th, 2026

हिसार में जेजेपी की लोकसभा प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कहा – पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी हूं …..

हिसार। जेजेपी की लोकसभा प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कहा कि हिसार लोकसभा से वह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और हिसार लोकसभा क्षेत्र से विजय हासिल करेंगे। हिसार की जनता ने 2014 में दुष्यंत चौटाला को यहां से बीजेपी बनाकर लोकसभा में भेजा था और इस बार फिर हिसार की जनता जेजेपी प्रत्याशी को लोकसभा में भेजेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से अलग-अलग घड़ों में बटी हुई है और कांग्रेस की आपसी फूट का ही नतीजा है कि वह अब तक हरियाणा में अपने पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव भी नहीं कर रही है और अलग-अलग गुटों के दबाव के चलते काँग्रेस आला कमान को बैठकों पर बैठकें करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का अपने कार्यकर्ताओं के लिए दिया गया 400 पर के नारे का बुलबुला भी पूरी तरीके से फूट चुका है

जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला आज हिसार शहर में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से रूबरू हो रही थी यह पहला मौका है जब हिसार लोकसभा क्षेत्र से किसी पार्टी द्वारा महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में टिकट दी गई है हिसार में विशेष कर महिला वर्ग में इस बात को लेकर खासा उत्साह है और वह नैना चौटाला के जनसंपर्क अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं आज जनसंपर्क अभियान के तहत नैना चौटाला मुल्तानी चौक एरिया राजगुरु मार्केट में पहुंची और अधिक से अधिक मतों से विजय बनाएं की अपील की|

नैना चौटाला ने मुल्तानी चौक एरिया में सुनील चोपड़ा, राजगुरु मार्केट गुड्डू भाई लैहंगे वाला , सेक्टर 15 में जाट शिक्षण संस्थानों के पूर्व प्रधान सतपाल पालु, गंगवा में निरंजन सोनी, सूर्य बाल्मीकि सहित अनेक लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *