• Sat. Apr 1st, 2023

नोएडा में हथियारों के बल पर दलित महिला से पार की दरिंदगी की इंतहा,पीड़ित महिला की बच्चेदानी तक फटी

Byalakhharyana@123

Oct 12, 2021
नोएडा में हथियारों के बल पर दलित महिला से पार की दरिंदगी की इंतहा,पीड़ित महिला की बच्चेदानी तक फटी

नोएडा। जेवर में एक पचपन वर्षीय दलित महिला के साथ हथियारों के बल पर बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। रेप के बाद महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। उसकी बच्चेदानी फट चुकी है। उसकी सर्जरी की गई है लेकिन प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग कम नहीं हो रही।

डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। अभी इस ममले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को दलित महिला जेवर हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहण की गई चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच वहां चार लोग पहुंच गए। महिला को अकेला देखकर चारों ने हथियारों के बल पर उसे बधंक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान पीड़ित महिला बेहोश हो गई, जिसे बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने पर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

सोमवार को महिला की सर्जरी हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुषमा चंद्रा ने कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं हैं। ब्लीडिंग रोकने के लिए कई टांके लगाने पड़े हैं। महिला के परिवार वालों के मुताबिक, जिस खेत में महिला के साथ रेप और मारपीट की गई थी, उसके आसपास शराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतलें मिली हैं।

इस सम्बन्ध में डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला का कहना है कि पीड़िता ने गांव के ही महेंद्र को पहचाना था। जिसकी तलाश में देवदत्त उर्फ देवू को पकड़ा गया है । देवदत्त के भी गैंगरेप में शामिल होने की पुष्टि पीड़िता ने की है। जिस आधार पर उसे जेल भेजा गया है। वहीं, मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=UijyX9RZZNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *