• Thu. Sep 3rd, 2026

खातीवास में ग्रामीण कॉरिडोर के निर्माण के विरोध में उतरे, पांच जिलों की पुलिस ने गांव को घेरा

अलख हरियाणा डॉट कॉम चरखी दादरी

प्रदेश के चरखी दादरी के गांव खातीवास में लोग 152D कॉरिडोर के निर्माण के विरोध में उतर आए है। माहौल को गर्माता देख पांच जिलों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण अपनी अधिगृहित जमीन के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। वहीँ पुलिस ने 14 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है।

खातीवास के ग्रामीण 152D कॉरिडोर में अधिकृत जमीन का मुआवजा बढ़ाने को लेकर पिछले काफी समय से धरने पर हैं। वे लम्बे समय से मांग कर रहे है कि जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। इसी को लेकर गांव में 4 किलोमीटर क्षेत्र में 152D कोरिडोर का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा। प्रशासन दो-तीन बार ग्रामीणों से बातचीत भी कर चुका है, लेकिन सहमति नहीं बनी। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा। जमीन पर कब्जे की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध में उतरे कई ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों में रोष है।

https://www.youtube.com/watch?v=oU8KAVVMhio

तीन रोज पहले भी एसडीएम डॉ वीरेंद्र सिंह अपने प्रशासनिक अमले के साथ गांव खातीवास में ग्रामीणों से समझौते के लिए गए थे], लेकिन सहमति नहीं बन पाई। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी जमीन का मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। प्रशासन जमीन पर कब्जा लेने में लगा है। विरोध कर रहे 14 ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच 152डी रोड का निर्माण शुरू किया है। ग्रामीण विरोध में लगे है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भिवानी, चारखी दादरी, झज्जर, सोनीपत और रोहतक से पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस ने गांव को घेरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *