रेवाड़ी।पीएम नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में एम्स का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का सिर्फ एक ही एजेंडा बन गया है और वो है मोदी को गली देना या मोदी विरोधियों को गले लगाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले अब जय श्री राम कहने लग गए हैं।
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) का शिलान्यास किया। इसके साथ 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कोंग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा –
“कांग्रेस के नेता अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रहे हैं। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड इतिहास के सबसे बड़े घोटालों का है। देश का सबसे बड़ा ट्रैक रिकॉर्ड आतंकवाद को बढ़ाना है। सेना और सैनिक को कमजोर करने का है। उन्होंने कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है और तो और कांग्रेस के लोग जो लोग हमारे भगवान राम को काल्पनिक बताते थे जो कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम का मंदिर बने वह भी अब जय सियाराम बोलने लगे हैं।”
“कांग्रेस सोचती है कि सत्ता में रहना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए जब से ये गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है, तब से मेरे खिलाफ साजिश हो रही हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद के कारण मैं सुरक्षित हूं। जितना ज्यादा कांग्रेस साजिश करती है, उतना ही जनता मुझे मजबूत करती है। अपना आशीर्वाद देती है। इस बार भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्चें खोल दिए हैं, लेकिन मेरे साथ जनता का कवच मेरे लिए माताएं बहनें ढाल बनकर खड़ी हैं तो संकट से पार निकल आते हैं। आप सबके आशीर्वाद से जो मैं अनुभव कर रहा हूं, एनडीए सरकार 400 पार।”
पीएम मोदी -“साथियों एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस हरियाणा में भी वही हाल है। आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर में गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस के पुराने नेता एक एक करके इनको छोड़कर जा रहे हैं। जिन्होंने इनके साथ आने का वादा किया था वह भी भाग रहे हैं। कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां कांग्रेस सरकार हैं वहां वह अपनी सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल में लोगों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं।:”