• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा के सिरसा में शिक्षा विभाग ने 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की 31 मई तक छुट्टियां की घोषित

हरियाणा के सिरसा जिले में लगातार पारा 47 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का घरों से बहार निकलना मुश्किल होता जा रहा है। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने बालवाटिका से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की 31 मई तक छुट्टियां करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निदेर्शों के अनुसार यदि कोई स्कूल नियमों की अवहेलना करता है है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं बता दें कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 1 जून से ग्रीष्मावकाश घोषित किया हुआ है। वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय भी बदलाव किया गया है। 31 मई तक स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 1 से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *