• Sat. Sep 12th, 2026

आयकर विभाग ने ट्राइडेंट ग्रुप के चंडीगढ़ इकाई पर की छापेमारी, 20-25 परिसरों में छापेमारी

चंडीगढ़, आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में कपड़ों, कागज के उत्पाद, रसायन और ऊर्जा के व्यापार से जुड़े एक कारोबारी समूह के पंजाब और मध्यप्रदेश स्थित कई ठिकानों की तलाशी ली। ट्राइडेंट ग्रुप का पंजीकृत कार्यालय पंजाब में है और आयकर विभाग की चंडीगढ़ इकाई छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी के 20 से 25 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। ये परिसर पंजाब के बरनाला और लुधियाना तथा मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित बुधनी में हैं।

2023 में पांच बॉलीवुड अभिनेता जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर किया सबसे ज्यादा कलेक्शन ,सबसे ऊपर शाहरुख़ खान

कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि वह विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत कपड़ा उत्पादक है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *