• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा की धर्मनगरी में इस दिन होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आगाज,असम होगा पार्टनर राज्य

चण्डीगढ़। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आगाज देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाएगा। इस महोत्सव में 17 दिसंबर, 2023 को उपराष्ट्रपति ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर और ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन करेंगे। इसके अलावा, 17 दिसंबर को ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गीता सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगे।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की तैयारियां बोर्ड की तरफ से की जा रही है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर 7 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर,2023 तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ होगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे, यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष असम राज्य महोत्सव में पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भूमिका अदा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *