• Mon. Aug 24th, 2026

Jacqueline ने फतेह का पहला शेड्यूल किया पूरा, शेयर की तस्वीरें

jacquline

Jacqueline, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने फतेह का पहला शेड्यूल अमृतसर में पूरा कर लिया है। फतेह अभिनेत्री की अगली फिल्म है। जैकलीन अमृतसर में अपने हिस्से की शूटिंग कर रही थीं और शहर में फिल्म की टीम के साथ अच्छा समय बिताया।

अमृतसर में शूटिंग के दौरान, अभिनेत्री अपने प्रशंसकों के लिए शहर में अपने अद्भुत समय की कुछ झलकियां लेकर आईं हैं। जैकलीन ने नार्थ इंडिया सीटिज से अपनी यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

उन्होंने एक फैन से अपना स्केच प्राप्त करने, लस्सी का आनंद लेने से लेकर स्वादिष्ट पंजाबी खाना खाने तक कई चीजें साझा कीं।

Bihar, शौच से देर में लौटा छात्र, पिटने के आरोप में तीन शिक्षकों पर FIR

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन में लिखा, थैंक यू अमृतसर हैशटैग फतेह, अट द रेट सोनू सूद, अट द रेट जी स्टूडियो ऑफिशियल, अट द रेट वैभव मिश्रा 23, अट द रेट फतेह 4 भारत।

जैकलीन ने ‘फतेह’ की शूटिंग के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ समय बिताया, जिसमें सोनू सूद भी थे। एक्ट्रेस सोनू के साथ गोल्डन टेंपल भी गईं। सोनू सूद के साथ ‘फतेह’ के अलावा, जैकलीन के पास विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ ‘क्रैक’ फिल्म भी है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *