• Sat. Sep 12th, 2026

Priyanka Chopra का खुलासा, इस कारण मैं निक को डेट नहीं करना…

Priyanka Chopra, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुलासा किया कि मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और यही वजह है कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मुझे लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में उसे बच्चा चाहिए कि नहीं।

प्रियंका ने 30 साल की उम्र में मां मधु चोपड़ा की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। आपको बता दें कि उनकी मां एक पेशवर गायनोलॉजिस्ट हैं।

2022 में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत किया। प्रियंका ने पोडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर डैक्स शेपर्ड को बताया, ऐसा करने से मुझे आजादी महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी।

बीरेंद्र सिंह और दुष्यंत चौटाला के बीच ये क्या हो रहा है ? देखें पूरी ख़बर

उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही, मैं तब तक उस शख्स से मिली भी नहीं थीं जिनके साथ बच्चे पैदा कर सकें। तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां की सलाह से अपने एग्स फ्रीज करा दिए।

एक्ट्रेस ने कहा, मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं यूनिसेफ में बच्चों के साथ काम करती हूं, मैं बच्चों के हॉस्पिटल में वॉलंटियर होती हूं। मैं बड़ों से कहीं अधिक समय बच्चों के साथ बिताती हूं। मुझे बच्चे इतने पसंद हैं कि हमारी सारी पार्टियां बच्चों और डॉग्स फ्रेंडली होती हैं। हमारे घर आप इन्हें कभी भी ला सकते हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *