• Fri. Sep 11th, 2026

नाबालिग से कुकर्म के मामले में महंत दोषी, कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सजा, लगाया आर्थिक जुर्माना

court

हरियाणा के जींद की एक जिला अदालत ने 12 वर्षीय बच्चे से कुकर्म के मामले में महंत को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसके साथ ही दोषी महंत पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. चंद्रहास की अदालत ने सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, सदर थाना नरवाना इलाके के गांव की एक महिला ने अक्टूबर 2022 में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि भाभी की मौत के बाद मायके में उनका भाई, माता-पिता और 12 वर्षीय भतीजा है। शिकायत के अनुसार, जब वह 26 अक्टूबर को मायका गईं तो उनके भतीजे ने दर्द की शिकायत की और पूछने पर बताया कि वह आसन डेरे में जाता है, जहां महंत सोनूनाथ उसके साथ गलत काम करता है।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने चलाया बहादुरगढ़ में नशे के खिलाफ सर्च अभियान ,डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची टीम

शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने महंत खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मंहत को सजा सुनाई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *