• Fri. Sep 11th, 2026

जींद में महिला पटवारी और पति 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रिश्वत लेते गिरफ्ताररिश्वत लेते गिरफ्तार

📍 जींद (उचाना) — हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) करनाल ने जींद जिले के उचाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी और उसके पति को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुश्तैनी जमीन के इंतकाल में संशोधन कराने के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने मामले का सत्यापन किया और उसके बाद ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी पति को उचाना बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बाद में टीम ने महिला पटवारी को भी उसके गांव काकड़ोद स्थित आवास से हिरासत में ले लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी मिलकर सरकारी काम के बदले अवैध वसूली कर रहे थे। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल ACB मामले की आगे की जांच कर रही है।

jind-patwari-husband-bribery-arrest-acb-uchana-case

#JindNews #HaryanaNews #ACBAction #Corruption #Uchana #PatwariArrest #BreakingNews #AlakhHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *