• Fri. Sep 4th, 2026

Junaid-Nasir murder case -नूंह में 3 दिनों के लिए बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं- हरियाणा सरकार का आदेश

अलख हरियाणा न्यूज || हरियाणा के जुनैद-नासिर हत्याकांड (Junaid-Nasir murder case) के चलते सांप्रदायिक तनाव व सामाजिक शांति भंग हो इसी आशंका के कारण मनोहर सरकार ने तुरंत प्रभाव से जिला नूंह में इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया है . आदेशों में लिखा है कि 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 रात्रि 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं 2G/3G/4G/CDMA/GPRS और सभी SMS सेवाओं (bulk ssm) सहित, बैंकिंग व मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) तथा वॉइस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं आदि अस्थाई रूप से बंद रहेंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आदेश के उल्लंघन का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *