• Mon. Aug 31st, 2026

12 एकड़ जमीन के विवाद में पोते ने दादा को मारी गोली, करनाल में सनसनी

रोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्टरोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

करनाल में पोते ने दादा की गोली मारकर हत्या, जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में जमीन विवाद ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। यहां एक पोते ने अपने ही 70 वर्षीय दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने कथित तौर पर दादा की छाती पर नजदीक से फायर किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी युवक हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घर पहुंचकर किया हमला

जानकारी के अनुसार करनाल के बड़ा गांव में दर्शन सिंह (70) अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 12 एकड़ जमीन थी और इसके बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी पोता सोनू हथियार लेकर दादा के घर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दादा पर फायर कर दिया।

चार गोलियों की आवाज से दहला गांव

ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय घर से झगड़े की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। बताया गया कि आरोपी ने लगातार कई फायर किए, जिसमें एक गोली दर्शन सिंह की छाती में लगी।गोली लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद बाइक छोड़कर भागा आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी गांव से बाइक लेकर फरार हुआ और बाद में बुढ़ाखेड़ा गांव के पास बाइक छोड़ दी। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

जमीन बंटवारे को लेकर था
विवाद

मृतक की बेटी ने आरोप लगाया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सोनू नाराज था।

परिवार के मुताबिक 12 एकड़ जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस जांच में जुटी

इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले हथियार छिपाया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Karnal News, Haryana Crime News, Grandson Killed Grandfather, Land Dispute Murder, Haryana Breaking News

#KarnalNews #HaryanaNews #CrimeNews #BreakingNews #AlakhHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *