• Thu. Sep 3rd, 2026

Kartik Aryan ने कहा, गीत और नृत्य से भरपूर फिल्मों का दौर लौटने वाला है

kartik

Kartik Aryan, बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, जो अपनी आगामी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ने कहा है कि गीत और नृत्य से भरपूर फिल्मों का युग अब वापसी करेगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित ‘सत्यप्रेम की कथा’ गीत, नृत्य से भरपूर होने का दावा करती है। फिल्म के गीतों ने अपने पैमाने और चित्रांकन के कारण एक बड़ी चर्चा पैदा की है और हाल ही में रिलीज हुआ गीत ‘सुन सजनी’ को अच्छा रिव्यू मिला है।

इस बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने सॉन्ग लॉन्च इवेंट में मीडिया से कहा, हिंदी फिल्मों का युग जिसमें गीत और नृत्य के प्रमुख तत्व होते हैं, वापसी करने के लिए तैयार हैं और ‘सत्यप्रेम की कथा’ उस दिशा में एक प्रयास है।

Haryana, BJP कोर ग्रुप के नेताओं के साथ शाह नड्डा ने की बैठक, मिशन 10 पर चर्चा
ओटीटी के कारण हिंदी फिल्मों के कंटेंट में कई गुना विविधता आई है, लेकिन गाने और नृत्य वाली फिल्में पिछले कुछ वर्षों में कम बनी है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *