• Wed. Sep 2nd, 2026

KGF एक्टर यश ने आगामी फिल्म को लेकर नई जानकारी आयी सामने ,इस दिन करेंगे एलान

KGF एक्टर यश ने आगामी फिल्म को लेकर नई जानकरी सामने आयी है। आपको बता दें की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीफए 2’ फेम अभिनेता यश की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वे जल्द ही इसके नाम का एलान करंगे। बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को ‘यश 19’ कहा जा रहा है। अभिनेता इसी महीने आठ तारीख को इस फिल्म के नाम से पर्दा उठाएंगे। ये फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस की साझेदारी से बनेगी।

‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की सफलता के बाद से यश ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चुप्पी साध रखी है। जल्दबाजी में किसी फिल्म का एलान करने की बजाय उन्होंने क्वालिटी वर्क का चुनाव किया है। अभिनेता अब आठ दिसंबर 2023 को अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान करेंगे। अब तक उनके प्रोजेक्ट को ‘यश 19’ कहा जा रहा था। बता दें कि जब से अभिनेता की अगली फिल्म के नाम से जुड़ी जानकारी सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर टैशटैग #Yash19 ट्रेंड कर रहा है।

केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद यश पसंदीदा पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। सालभर से फैंस अभिनेता की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बेकरार हैं। लेकिन, ‘केजीएफ 2’ के बाद से यश चुप हैं। हालांकि, आज उनकी अगली फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और अभिनेता के फैंस दोनों का उत्साह बढ़ा दिया है।

AFTER KGF 2 Actor YASH TO ANNOUNCE His NEXT Movie ON 8 December currently titled Yash 19 Know Details
यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें प्रश्नवाचक चिह्न लगा है और इसके साथ लिखा है, ‘आठ दिसंबर को टाइटल का एलान होगा’। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, ‘समय आ गया है! आठ दिसंबर को सवेरे 9.55 मिनट पर। बने रहिए हमारे साथ।’ बता दें कि यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी।

केजीएफ ने भोजपुरी में तोड़ा रिकॉर्ड
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक यूजर ने लिखा, ‘दिसंबर काफी शानदार होने वाला है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक और 1000 करोड़ वाली मूवी आने वाली है’। एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा देश इंतजार कर रहा है। रॉकी भाई आपको सलाम।’ अभिनेता के फैन ने लिखा, ‘अच्छी चीजों में वक्त लगता है और ऐसी ही शानदार चीज का एलान आठ दिसंबर को होने वाला है’।

AFTER KGF 2 Actor YASH TO ANNOUNCE His NEXT Movie ON 8 December currently titled Yash 19 Know Details

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *