• Sat. Sep 12th, 2026

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने ज्वाइन की बीजेपी ,पूर्व CM खट्टर ने कहा -पार्टी में मिलेगा पूरा सम्मान

किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कॉंग्रेस को इस्तीफा दिए जाने के बाद आज भाजपा मुख्यालय में बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर मौजूद रहें।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा-आज का ये दिन बहुत ही ऐतिहासिक माना जाएगा। जब हमारे वरिष्ठ नेतृत्व राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग, मुख्यमंत्री नायब सैनी और सुरेंद्र नागर सहप्रभारी हरियाणा प्रदेश।आज पार्टी में दो प्रमुख हस्तियां जो वर्षो तक कांग्रेस में काम किया। शरीर कांग्रेस में रहा होगा, लेकिन मन इनका हमेशा बीजेपी में रहा है।

बता दें कि किरण चौधर हरियाणा की तोशाम सीट से विधायक हैं। किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। जिसके बाद दोनों ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा था। जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *