HacklinkDB Connection failed: SQLSTATE[HY000] [1040] Too many connections
Warning: mysqli::__construct(): (HY000/1040): Too many connections in /home/cstore/public_html/guncel.php on line 8
Veritabanına bağlanırken hata oluştu: Too many connectionsBetlesene Giriş Twittermarsbahiscasibom girişbets10 girişbettilt twittercasibomslot sitelerijojobetescort esenyurtbahçeşehir escortölüdeniz escortkültür escortankara escortkocasinan escortalanya escortkorsan taksiEtimesgut evden eve nakliyatEtimesgut evden eve nakliyatmaldives online casinoseo çalışmasıgoogle adsEtimesgut evden eve nakliyateskişehir web sitesiseo fiyatlarıAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika Eşya alanlarAntika Eşya alanlarantikaikinci el kitap alanlarweb sitesi yapımıantika alan yerlerantika alan yerlerkitap alan yerlerkitap alan yerlerbalık turudijital danışmanlıkgoogle ads çalışmasıEskişehir Web Tasarımbeşiktaş yıkım kırımbeşiktaş yıkım kırımbeşiktaş yıkım kırımmedyum hoca
  • Sun. Aug 2nd, 2026

कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार की हत्या: काला राणा गैंग पर आरोप, 7 गोलियां मारकर फरार हुए हमलावर

जींद-रोहतक सीमा पर गैंगवार की गूंज: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात एक शराब ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनीपत निवासी शांतनु के रूप में हुई है, जो शाहाबाद में शराब ठेके का संचालन करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को शुरुआती जांच में हमलावरों के तार काला राणा गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

मीना मार्केट में रुकते ही बरसाईं गोलियां

पुलिस के मुताबिक, मृतक शांतनु अपनी कार से चंडीगढ़ जा रहा था। रास्ते में उसने सिगरेट लेने के लिए मीना मार्केट के पास गाड़ी रोकी। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और पिस्टल से करीब 8 राउंड फायरिंग की। शांतनु को 7 गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने किया पीछा, बाइक छोड़ भागे बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने भागने की कोशिश की तो आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। घबराए बदमाश बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। कुछ दूरी पर उन्होंने एक युवक को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक छीनी और फरार हो गए।

पूर्व नियोजित हत्या, पहले की गई रेकी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात से पहले रेकी की थी। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई, जब मीना मार्केट में हलचल कम थी। पुलिस ने घटनास्थल से कई सुराग जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ठेके को शहर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में था मृतक

शांतनु ने शाहाबाद शहर में 18 शराब ठेकों के लिए टेंडर लिया था, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये थी। 12 जून को हाईवे पर स्थित ठेकों की अनुमति समाप्त हो चुकी थी, जिसके बाद वह इन्हें शहर के अंदर शिफ्ट करने में जुटा हुआ था।

रंगदारी की भी जांच में आशंका

पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे रंगदारी की मांग एक कारण हो सकता है। शांतनु को धमकियां मिलने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपियों की तलाश जारी

कुरुक्षेत्र पुलिस और स्पेशल टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल हथियार, छोड़ी गई बाइक और छीनी गई दूसरी बाइक की जानकारी से जल्द हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी। इस केस में गैंगस्टर एंगल को भी खंगाला जा रहा है।

Kurukshetra News, Liquor Contractor Murder, Kala Rana Gang, Haryana Crime News, Gang Shootout, Contract Killing, Shahabad Murder Case, Criminal Investigation, Haryana Gang War, Murder in Broad Daylight

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *