• Mon. Aug 24th, 2026

Lawrence Bishnoi के टारगेट लिस्ट में सलमान खान, खुलासा

Lawrence Bishnoi, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सहित अपने शीर्ष 10 लक्ष्यों के बारे में बताया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उसके खुलासे से एनआईए कई हत्याओं, डकैतियों और जबरन वसूली के मामलों को नाकाम करने में सफल रही।

बिश्नोई ने एनआईए को कॉलेज की राजनीति से अपराध की दुनिया में प्रवेश करने और पिछले 10-15 वर्षों में मारे गए लोगों के बारे में बताया।

एनआईए के दस्तावेजों के अनुसार, गैंगस्टर के शीर्ष 10 लक्ष्य इस प्रकार हैं। जिसमें सलमान खान, सिद्धू मूसेवाला की मैनेजर शगुनप्रीत, गैंगस्टर लकी पटियाल का सहयोगी मनदीप धालीवाल, गैंगस्टर कौशल चौधरी, गैंगस्टर अमित डागर, सुखप्रीत सिंह बुद्धा, गैंगस्टर लकी पटियाल, गोंदर गैंग का सदस्य रम्मी मसाना, गोंदर गैंग का गुरप्रीत शेखो, भोलू शूटर, सन्नी लेफ्टी, अनिल लाठ शामिल है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *