• Sun. Aug 30th, 2026

हरियाणा में ‘महंगी होगी शराब’… देसी -अंग्रेजी के दाम बढ़े ,जानिए पूरी डिटेल

हरियाणा में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। जिसके चलते जहां एक तरफ विदेशी शराब के दामों में 4 से 5 फीसदी तक की बढ़ौतरी होगी वहीं दूसरी तरफ देसी शराब की बोतल करीब 4 रुपए तक महंगी होगी।जानकारी के अनुसार यह बदलाव 12 जून 2024 से लागू होगा।

गांव से 50 मीटर दुरी पर होंगे ठेके

हरियाणा सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया कि प्रदेश में शराब के ठेके गांव से 50 मीटर दूर खोले जा सकेंगे। कोई भी बार रात 12 बजे के बाद नहीं खुलेगा। लेकिन दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद के इस मामले को लेकर अलग छूट प्रदान की गई है। यहां 12 बजे के बाद भी बार खोलने पर कोई मनाही नहीं है पर उसके लिए उसे सरकार को सालाना 20 लाख रुपए अदा करने होंगे। इसके अलावा यदि 2 बजे के बाद भी कोई बार खोले रखना चाहता है तो उसे सरकार को 5 लाख रुपए प्रति घंटे की फीस देनी होगी।

इनके अलावा बनाये ये रूल

इसके साथ ही सरकार ने नियम बनाया कि शराब बेचने वालों को शराब के नुकसान भी लोगों को बताने होंगे। हर बार संचालक को बार में लिखना होगा कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। शराब पीना हानिकारक है।डिस्टलरी की CCTV की फुटेज हर माह मुख्यालय भेजनी होगी। अब गांव में 1 से 5 हजार की आबादी पर एक और 5 हजार से ज्यादा आबादी पर 2 ठेके खोले जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *