• Fri. Sep 4th, 2026

Kotwar Google जैसा काम करते हैं, कलेक्टर-कमिश्नर भी नहीं कर सकते इनका काम: CM शिवराज

Kotwar GoogleKotwar Google

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कोटवार पंचायत में कोटवार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोटवार गाँव के चलते-फिरते गूगल होते हैं। कोटवार का काम कलेक्टर-कमिश्नर नहीं कर सकते। जैसे बिना ग्राम देवता की पूजा के कोई शुभ कार्य प्रारंभ नहीं होता, वैसे ही बिना कोटवार की जानकारी के गाँव में कोई काम आगे नहीं बढ़ता। सीएम शिवराज ने कहा, कोटवार मध्य प्रदेश राजस्व प्रशासन की रीढ़ की हड्डी हैं।

कोटवार मध्य प्रदेश प्रशासन के कर्णधार होते हैं। सीएम शिवराज ने कहा, कोटवार के पास गांव की सभी जानकारी होती है, जिसके आधार पर कई कार्य सहजता से पूरे हो जाते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने सबसे पहले कोटवार पंचायत बुलाई थी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही अब कोटवारों की वर्दी का रंग खाकी किया जाएगा।

भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय कोटवार सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, कोटवारों को सीधे मुख्यमंत्री निवास से जोड़कर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने का माध्यम भी बनाया जाएगा। इसके लिए विशेष अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने राजधानी भोपाल में मीडिया सेंटर की शुरुआत की। सीएम शिवराज ने कहा, कोटवार परिवार की हर बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। कोटवारों का प्रतिवर्ष सम्मेलन होगा।

सीएम शिवराज ने गांव की महिला कोटवार ललिया बऊ को भाव पूर्ण तरीके से याद करते हुए बताया कि बचपन में जागते रहो की रात के समय आवाजें सुनी हैं। कोटवार इसलिए जागते हैं, सावधान करते रहते हैं, जिससे गांव सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवार गांव में मुनादी का काम भी करते हैं। विभाग की सही जानकारी कोटवार ही देते हैं। जन्म और मृत्यु की सूचना के साथ-साथ कोटवार प्राकृतिक आपदा की सूचना भी देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में इनकी बेहद अहम भूमिका है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *