• Sat. Sep 12th, 2026

महेश बाबू नज़र आये ”एनिमल ”एक्टर रणबीर कपूर कि तारीफ में कसीदे पढ़ते ,वीडियो हुआ वायरल

महेश बाबू ”एनिमल ”एक्टर रणबीर कपूर कि तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए नज़र आये। जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का फैंस के बीच अच्छा -खासा क्रेज बना हुआ है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू रणबीर कपूर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में महेश बाबू कहते हैं, ‘मैंने रणबीर कपूर से ये बात पहली भी कही है लेकिन मुझे नहीं लगता है उन्होंने मेरी बातों को गंभीरता से लिया था आज मैं फिर कहता हूं कि रणबीर कपूर मेरे फेवरेट हैं और वो भारत के बेस्ट एक्टर भी हैं।’ महूश बाबू की इ बातों को सुनने के बाद रणबीर कपूर गदगद हो गए थे।

बीते दिनों इस मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिस देख लोगों के होश उड़ गए हैं। एनिमल के ट्रेलर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में मेकर्स ने ‘एनिमल’ का प्री-रिलीज इवेंट रखा था। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हुए थे। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू का नाम भी शामिल है। इस दौरान महेश बाबू ने रणबीर कपूर को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लोगों का ये मानना है कि एनिमल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होने वाली है। हालांकि उसी दिन विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *