• Sun. Sep 6th, 2026

Manali से एक ही परिवार के 11 सदस्य लापता

Manali, अयोध्या के कुमारगंज इलाके से एक परिवार के कई सदस्य मनाली घूमने गए थे और इस दौरान 11 लोग लापता हो गए। मनाली में हुए बस हादसे में सभी के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

लापता होने वालों में अब्दुल मजीद, नजमा, बहार, परवीन, इश्तिहार, ओमायरा, करीना, वारिस अली, मौसम, अलवेरा व रिश्तेदार एजाज अहमद शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर रायबरेली हाईवे पर स्थित कुमारगंज के पिठला गांव से अब्दुल मजीद का परिवार 7 जुलाई को चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली गया था।

Haryana, CM खट्टर ने AAP पर निशाना साधा, कही ये बात

पड़ोसियों से 10 जुलाई तक उनका संपर्क होता रहा। बातचीत भी होती रही. इसके बाद संपर्क टूट गया। जब संपर्क नहीं हुआ तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना कुमारगंज पुलिस को दी और सहयोग मागा।

मनाली में मौजूद परिवार के एक दामाद ने पड़ोसियों की सूचना दी कि जो लोग अयोध्या से आ रहे थे, वे अभी तक मनाली नहीं पहुंचे हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *