• Thu. Sep 3rd, 2026

चंडीगढ़ में आज होगा मेयर चुनाव ,भाजपा और आप -कांग्रेस आमने सामने होगा कड़ा मुकाबला ,किसकी होगी जीत ?

चंडीगढ़।चंडीगढ़ में आज मेयर चुनाव होने जा रहा है।पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव होगा। सभी दलों के राष्ट्रीय नेता चुनाव पर नजर रख रहे हैं ,क्योंकि पहली बार आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है। गठबंधन का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से है। कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के 15 वोट हैं। ये चुनाव ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की नींव रखेंगे।

बता दें की चंडीगढ़ मेयर चुनाव इससे पूर्व 18 जनवरी को होना था, लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बीच ऐन वक्त पर पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के कारण चुनाव नहीं हो सका। इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चुनाव के लिए मंगलवार की तिथि तय की गई। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। गठबंधन का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी मनोज सोनकर का मुकाबला आप-कांग्रेस गठबंधन के साझे प्रत्याशी कुलदीप कुमार से होगा।

कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के 15 वोट हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों मिलकर भाजपा की जीत की हैट्रिक रोक पाते हैं या नहीं।पार्षद पुलिस की सुरक्षा में ही नगर निगम सदन पहुंचेंगे। पार्षद पति या पत्नी और किसी विजिटर को मतदान स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह शहर में ऐसा पहला चुनाव होगा, जिसमें मीडिया को भी सदन में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

दोपहर एक बजे तक घोषित हो जाएगा चुनाव परिणाम सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। 35 पार्षद और सांसद किरण खेर को मिला लें तो 36 वोट पड़ेंगे। मतदान होते ही तुरंत परिणाम भी आ जाएगा। हालांकि मतदान संपन्न होने पर कांग्रेस और आप अभी भी संशय जता रहे है। एक बजे तक मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कौन होगा यह पता चल जाएगा। इस बार मेयर पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। मेयर चुनाव को देखते हुए सेक्टर 17 को चारों तरफ से बंद किया गया है। पैदल भी वहीं आ रहे हैं जो केवल स्टाफ हैं। उन्हीं गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति है, जिन्हें पहले से परमिशन लिया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *