• Mon. Sep 14th, 2026

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री : बीजेपी -कांग्रेस आमने सामने ,हरियाणा BJP ने ठहाके लगाकर हसने को लेकर दीपेंद्र हुड्‌डा को घेरा

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर बीजेपी कांग्रेस आमने सामने आ गयी है। एक तरफ उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के बाद राहुल गाँधी के वीडियो बनाने को लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया है वहीं दूसरी तरफ अब हरियाणा बीजेपी ने ट्वीटर के जरिये दीपेंद्र हुड्डा को भी घेरा है। हरियाणा बीजेपी ने वीडियो जारी करते हुए दीपेंद्र हुड्डा द्वारा मिमिक्री को ठहाके लगाकर हसने कि निंदा की है।इस ट्वीट के माध्यम से भाजपा ने खुद को किसान व जाट नेता बताने वाले हुड्‌डा पिता-पुत्र को घेरने का प्रयास किया है। क्योंकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व दीपेंद्र हुड्‌डा को किसान व जाट नेता के रूप में देखा जा रहा है। जिसके कारण भाजपा ने उन्हें टारगेट किया है। ताकि हरियाणा में हुड्‌डा पिता-पुत्र को कमजोर किया जा सके।

 

आपको बता दें कि संसद भवन के बाहर उपराष्ट्रपति मिमिक्री पर हरियाणा ‌BJP ने राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्‌डा को घेरा है। हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें लिखा है कि ‘जहां किसान व जाट परिवार से आने वाले उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया जा रहा था, वहीं खड़े होकर दीपेंद्र हुड्डा ठहाके लगा रहे थे।’

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी सोशल मीडिया X पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के दूसरे उच्चतम पद पर आसीन, किसान के बेटे, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाकर परिवारवादी विपक्ष ने पूरे ‘किसान समाज’ का मजाक उड़ाया है। एक किसान पुत्र होने के नाते इस शर्मनाक वीडियो से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा। समय आने पर किसान इन्हें जवाब जरूर देगा।

ये था मामला
मामला ये था कि संसद से कुछ सांसदों को सस्पेंड किया गया था। इसके विरोध में सांसदों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था । इस बीच संसद से सस्पेंड होने के बाद टीएमसी के सांसद ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की थी। जिसका वीडियो राहुल गांधी ने बनाया। इसको लेकर भाजपा लगातार राहुल व कांग्रेस के साथ टीएमसी को निशाने पर ले रही है।वहीं कांग्रेस भी सांसद सस्पेंड करने को लेकर भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। इस मामले में भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने हैं।अब इसकी वीडियो हरियाणा भाजपा की टीम ने वायरल की है। इस वीडियो में दीपेंद्र हुड्‌डा पर सीधा निशाना साधा गया है। जिसमें उपराष्ट्रपति को किसान व जाट परिवार का बताते हुए राजनीतिक समीकरण भी साधने का प्रयास किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *