• Mon. Sep 7th, 2026

Haryana, नूंह में दो सप्ताह बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

Haryana, हरियाणा के नूंह में स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। वहींं पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ा दी। नूंह में दो सप्ताह पहले सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं।

सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी। बाद में इसे 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था।

31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में हुईं झड़पों में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा की आग गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी।

हिंसा प्रभावित इलाकों में अब बाजार खुले हैं और लोग वहां जा रहे हैं। हिंसा के दस दिन बाद जिलाधिकारी की ओर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का आदेश दिया गया। स्कूलों में अब सामान्य रूप से पढ़ाई हो रही है।

Haryana, स्कूल जाते समय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

नूंह में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी हैं। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस परेड इकाइयां भी तैयारी कर रही हैं।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा, “हरियाणा राज्य परिवहन की बसों की सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है और उन्हें अन्य गंतव्यों तक जाने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अब स्थिति काफी सामान्य है।”

रविवार को, पड़ोसी पलवल जिले के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित एक ‘महापंचायत’ ने 28 अगस्त को नूंह में विहिप की ब्रज मंडल यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया, जो सांप्रदायिक हिंसा के बाद बाधित हो गई थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *