• Sat. Sep 12th, 2026

मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को बड़ी राहत, गैंगरेप केस हुआ खारिज

Byalakhharyana@123

Mar 12, 2025
Rape case: Haryana BJP president's troubles increase, victim challenges him in session courtRape case: Haryana BJP president's troubles increase, victim challenges him in session court

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज गैंगरेप का मामला अब समाप्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कसौली कोर्ट ने बुधवार को इस केस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली, जिससे दोनों को बड़ी राहत मिली है।

कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को दी मंजूरी

गैंगरेप का यह मामला 13 दिसंबर 2024 को कसौली पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दायर कर दी।

शिकायतकर्ता महिला ने नहीं लिए समन

मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता महिला को दो बार समन भेजा गया, लेकिन उसने दोनों ही बार समन रिसीव नहीं किया। इस आधार पर अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली और केस को समाप्त कर दिया

बीजेपी नेताओं को बड़ी राहत

इस फैसले के बाद मोहनलाल बड़ौली और रॉकी मित्तल को कानूनी रूप से बड़ी राहत मिली है। अब यह मामला पूरी तरह से बंद हो गया है और दोनों नेताओं पर लगे आरोप खारिज हो चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *