• Fri. Sep 11th, 2026

शिवराज का दावा, BJP MP Assembly Elections में सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी, कमलनाथ का सवाल- CM का चेहरा बताने में कैसी शर्म?

mp assembly electionsmp assembly elections

MP Assembly Elections 2023 की तैयारियों में जुटे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले भोपाल में मीडिया सेंटर की शुरुआत के बाद कहा, मीडिया सेंटर के साथ-साथ वॉर रुम भी बनाया गया है। उन्होंने कहा, युद्ध के नगाड़े बज चुके हैं…हमारा वॉर रूम सटीक वार करेगा। जनआशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, हम अपना लक्ष्य हासिल कर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे…’

दूसरी तरफ भाजपा के चुनावी अभियान पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने में बीजेपी को शर्म आ रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली के बाद अब पीएम मोदी एक और दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के पक्ष में प्रचार करने वाले प्रधानमंत्री किस व्यक्ति के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, अगर इसका जवाब नहीं मिलता है तो दुख की बात है। उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा किस शख्स को सीएम बनाना चाहती है।

भाजपा और कांग्रेस के कद्दावर नेताओं की सियासी बयानबाजी को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ेंगी। सत्ताधारी दल भाजपा पूरी ताकत झोंक कर प्रचंड बहुमत पाने के दावे कर रही है। खुद प्रधानमंत्री के दौरे भाजपा की कोशिशों का प्रमाण हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार बदलने की बात के साथ जनआक्रोश यात्रा निकाल रही है। सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसकी जानकारी इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के बाद ही मिलेगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *