• Mon. Aug 24th, 2026
mp assembly pollmp assembly poll

MP Assembly Poll में भाजपा की महाविजय पक्की है। पार्टी 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, लेकिन खुद वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिलहाल टिकट नहीं मिला है। इसके बावजूद 230 सदस्यों वाले एमपी विधानसभा में CM Shivraj को जीत का भरोसा है।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की चुनाव समिति ने सात सांसदों समेत केंद्रीय मंत्रियों को भी कैंडिडेट बनाया है। सांसदों को विधायिकी का चुनाव लड़ाने के फैसले पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी की लिस्ट से साफ होता है कि पार्टी पहले ही हार मान चुकी है, इसलिए सांसदों को टिकट बांटे जा रहे हैं। हालांकि, सीएम शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस बौखलाहट में बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची देखकर कांग्रेस को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने पर सीएम शिवराज ने कहा कि पार्टी के तमाम दिग्गज चुनाव लड़ेंगे। साल के अंत में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की लिस्ट देखकर परेशान हो चुकी कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशियों की कोई काट नहीं दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विजय के पथ पर लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस बौखलाहट में बीजेपी की हार जैसी बेतुकी बातें कर रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशियों की सूची को अद्भुत और अभूतपूर्व बताते हुए भरोसा जताया है कि पार्टी को विधानसभा चुनाव 2023 में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने मध्य प्रदेश सचिवालय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का लोकार्पण समारोह में भी संकेत दिया कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। सीएम शिवराज ने कहा, वे प्रदेशवासियों को वचन देते हैं कि हमारी सरकार राज्य को और नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

राजधानी भोपाल में मंत्रालय के प्रांगण में मध्य प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अथक प्रयास किये। उनके अतुलनीय योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सियासी आपाधापी के बीच सीएम शिवराज ने जिस तरह मानवीय पहलू को छुआ है, कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले चुनाव में सम्मान के इस जेस्चर से भाजपा को काफी लाभ मिल सकता है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *