• Tue. Aug 25th, 2026

नरेंद्र मोदी अब 8 जून को नहीं लेंगे पीएम पद की शपथ, सामने आयी ये बड़ी वजह

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। गठबंधन के सभी दलों की बैठक के बाद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने के फैसले पर मुहर लग चुकी है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह अब 9 जून को शाम 6 बजे होगा। पहले यह समारोह 8 तारीख को होना था, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बारे में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जेडीयू-टीडीपी की अहमियत बढ़ी
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को अकेले 240 सीटें मिली हैं। इसके अलावा एनडीए गठबंधन में नीतीश की जदयू को के पास 12, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के पास 16, शिवसेना के पास 7 और चिराग की लोजपा (रामविलास) के पास 5 सांसद हैं। पवन कल्याण की जनसेना के पास 2, जयंत चौधरी की RLD के पास 2, अपना दल के पास एक और एनसीपी के पास भी एक सांसद हैं। इन सभी के अलावा भी कई दल एनडीए को अपना समर्थन दे रहे हैं।

मंत्रालयों को लेकर खींचतान शुरू
उधर, एनडीए के सहयोगियों ने साफ कर दिया है कि उनका पूरा समर्थन प्रधानमंत्री की अगुवाई में बनने जा रही एनडीए सरकार के साथ है, लेकिन ट्विस्ट भी है इसमें कि अब मंत्रालयों को लेकर खींचतान शुरू हो चुकी है। कल एनडीए की बैठक के बाद ही बीजेपी के सहयोगी दलों ने मंत्रीपद के लिए अपनी डिमांड रखनी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक- टीडीपी लोकसभा अध्यक्ष पद चाहती है. इसके साथ ही कई मलाईदार पद चाहती है। ग्रामीण विकास, शहरी विकास मंत्रालय पर भी नजर रखी जा रही है। शिक्षा स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग की भी मांग की जा रही है। वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद की भा चाह है। इसके साथ ही राज्य के लिए स्पेशल स्टेटस भी मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *