• Wed. Aug 26th, 2026

नव चेतना फार्मास्युटिकल्स और इंदिरा गांधी गर्वनमेंट कॉलेज फॉर वुमन, जींद के बीच इंटर्नशिप समझौता

नव चेतना फार्मास्युटिकल्स और इंदिरा गांधी गर्वनमेंट कॉलेज फॉर वुमन, जींद के बीच इंटर्नशिप समझौतानव चेतना फार्मास्युटिकल्स और इंदिरा गांधी गर्वनमेंट कॉलेज फॉर वुमन, जींद के बीच इंटर्नशिप समझौता

-छात्राओं को मिलेगा फार्मा इंडस्ट्री में व्यावहारिक अनुभव, करियर को मिलेगी नई दिशा

जींद, हरियाणा: नव चेतना फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इंदिरा गांधी गर्वनमेंट कॉलेज फॉर वुमन, जींद के साथ एक इंटर्नशिप मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता छात्राओं को फार्मास्युटिकल सेक्टर में व्यावहारिक ज्ञान और प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उद्योग की कार्यशैली, स्किल डेवलपमेंट और करियर ग्रोथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इससे उन्हें न केवल रोजगार की बेहतर संभावनाएं मिलेंगी, बल्कि वे फार्मा इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर और दक्ष बन सकेंगी।

नव चेतना फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. के डायरेक्टर डॉ. दीपक ने इस अवसर पर कहा,

“हमारा उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें फार्मा इंडस्ट्री में सशक्त बनाना है। यह समझौता हमारे स्किल डेवलपमेंट मिशन का एक अहम हिस्सा है।”

कॉलेज के प्राचार्य श्री जय नारायण गहलावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा,

“इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्राएं अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदल सकेंगी, जो उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।”

इस अवसर पर श्री कृष्ण वर्मा और AWL Metaverse के डायरेक्टर श्री राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

यह साझेदारी नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्राओं को फार्मा सेक्टर में न केवल अवसर प्रदान करेगी बल्कि उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *