• Sat. Sep 12th, 2026

मोहन लाल बड़ौली केस में नया मोड़: हनीट्रैप के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Byalakhharyana@123

Feb 6, 2025
New twist in Mohan Lal Baroli case: Case filed against four on charges of honeytrapNew twist in Mohan Lal Baroli case: Case filed against four on charges of honeytrap

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में हनीट्रैप का एंगल सामने आया है, जिसमें आरोपियों पर पैसे की उगाही की साजिश का आरोप है।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला रॉकी मित्तल की शिकायत पर पंचकूला में दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला, सोनीपत निवासी अमित बिंदल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ धारा 308(2), 308(5), 61, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को हनीट्रैप में फंसाकर पैसों की मांग की थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने खारिज किए आरोप

मोहन लाल बड़ौली ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए दावे झूठे हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने इसे साजिश करार दिया है।

हिमाचल में पहले से दर्ज है केस

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में भी मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई थी। इस केस के चलते उनकी दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति अटकी हुई है। हालांकि, भाजपा हाईकमान उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार था, लेकिन आरोपों के कारण विरोधी गुट ने आपत्ति जताई। हिमाचल पुलिस इस मामले में अदालत में स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल कर चुकी है, लेकिन अभी तक बड़ौली को क्लीन चिट नहीं मिली है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों की राजनीति तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या नया खुलासा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *