• Sun. Sep 6th, 2026

Nina बोलीं- सेक्स करना ‘ड्यूटी’ और बच्चा पैदा करना ‘जिम्मेदारी’

Nina, आर बाल्कि की फिल्म Lust Stories 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता दादी मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के एक प्रमोशन इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने बताया कि कैसे उन्होंने इस फिल्म के लिए ‘हां’ कहा और कैसे इसकी वजह से सेक्स के इर्द-गिर्द बातें शुरू हो गई हैं।

नीना गुप्ता ने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उनकी मां ने कभी भी उन्हें सेक्स के टॉपिक को लेकर जानकारी नहीं दी।

‘कभी भी अलग कमरे में नहीं सोते थे मेरे माता-पिता’
नीना गुप्ता ने कहा, “अगर ये बातें ‘दादी मां’ द्वारा नहीं कही गई होतीं तो इनका कोई इम्पैक्ट नहीं होता। इसीलिए एक दादी मां का इन चीजों को कहना जरूरी है जो फिल्म में कही गई हैं।”

नीना गुप्ता ने बताया कि कैसे युवाओं के साथ सेक्स को लेकर बातचीत बहुत जरूरी है और उन्होंने इसे लेकर अपने तजुर्बे भी बताए। नीना गुप्ता ने बताया कि कैसे उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता को एक अलग कमरे में सोते हुए नहीं देखा।

Crime news, नवजात की हत्या के आरोप में मां सहित 5 लोग गिरफ्तार  

‘सेक्स और पीरियड्स के बारे में मां ने कभी नहीं बताया’

नीना गुप्ता ने कहा, “हमें सेक्स के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मेरी मां ने मुझे कभी नहीं बताया कि ‘सेक्स’ क्या है, उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि ‘पीरियड्स’ क्या होते हैं। जब मैं कॉलेज में थी तो मेरी मां बहुत स्ट्रिक्ट रहा करती थीं कि मैं अपनी किसी सहेली के साथ फिल्म देखने नहीं चली जाऊं। पुराने वक्त में इस बारे में थोड़ी सी जानकारी तब दी जाती थी, जब लड़की की शादी होने वाली होती थी।”

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *