• Sun. Aug 23rd, 2026

नूंह, सवारी से भरी रोडवेज बस में धमाका, 3 लोग घायल, बैग में भरा था…

हरियाणा के नूंह में रोडवेज की बस में अचानक धमाका हो गया। घटना ढिडारा बाईपास पर हुई, जिस समय बस सवारियों से भरी हुई थी। तेज धमाके के बाद पूरी बस में धुआं भर गया। बस में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने सूझबूझ से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

धमाके के बाद बस की सीट पर आग लग गई। विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सदर थाना एसएचओ हुकुम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अलग-अलग अस्पतालों में घायलों को भर्ती किया गया है. जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ से बस को मौके पर रोककर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस परिचालक आबिद ने बताया कि मंगलवार को बस धारूहेड़ा से पलवल के लिए जा रही थी. बस तावडू के ढिडारा बाईपास पहुंची थी कि तभी एक सीट पर अचानक से विस्फोट हो गया।

”बोल दो न ज़रा ” जैसे हिट सांग को आवाज देने वाले मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने शेयर की आशना श्रॉफ के साथ रिंग सेरेमनी की खूबसुरत तस्वीरें

परिचालक के मुताबिक विस्फोट में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। एक सवारी के पास कुछ विस्फोटक सामग्री थी, जिसमें अचानक विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद का शिव 250 ग्राम पोटाश बैग में भरकर ले जा रहा था. जिसके चलते यह हादसा पेश आया है.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *