• Sat. Sep 12th, 2026

Nuh Violence, गौरक्षक बिट्टू बजरंगी को मिली जमानत

Nuh Violence, नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में गिरफ्तार गौरक्षक बिट्टू बजरंगी को अदालत ने जमानत दे दी। बजरंगी को 17 अगस्त को नूंह की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वह फरीदाबाद जिले में स्थित नीमका जेल में बंद है।

नूंह पुलिस ने बताया कि बुधवार को बजरंगी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) संदीप कुमार की अदालत ने उसे जमानत दे दी। बिट्टू बजरंगी को सहायक पुलिस अधीक्षक ऊषा कुंडू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहचाने गए बजरंगी ने अपने कुछ अज्ञात समर्थकों के साथ कथित तौर पर एएसपी कुंडू के नेतृत्व वाली पुलिस टीम से दुर्व्यवहार किया था और धमकी दी थी। कुंडू ने उन्हें नल्हड़ मंदिर में तलवार और ‘त्रिशूल’ ले जाने से रोका था।

Haryana, मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना की शुरुआत करेंगी वित्तमंत्री-दुष्यंत चौटाला

कुंडू ने कहा कि जब भीड़ को रुकने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए, उनके साथ हाथापाई की और पुलिस वाहनों में रखे उनके हथियार भी छीन लिए।

पुलिस ने कहा कि गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बजरंगी को शुरू में तावड़ू की अपराध जांच एजेंसी टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *