• Mon. Sep 7th, 2026

OMG 2 को लेकर विवाद पर महाकाल मंदिर के पुजारी की चेतावनी

OMG 2, अभिनेता अक्षय कुमार की OMG 2 फिल्म को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज हैं. मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आए तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा.

बता दें की शूटिंग 7 दिन तक महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में हुई थी. इसी दौरान इस फिल्म के सेट को लेकर भी विवाद हुआ था.  महाकालेश्वर मंदिर ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए 51 हजार रुपए की रसीद काटी थी.

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है.  महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कहा है कि फिल्म से आपत्तिजनक शॉट्स व डायलॉग्स रिलीज होने से पहले हटा लिए जाएं.

Haryana, लूटपाट के मामले में 18 साल से फरार था आरोपी, कर रहा था ढाबे का संचालन 

इसके साथ ही साधु-संतों की परमिशन लेकर फिल्म रिलीज हो. बता दें कि भगवान महाकाल करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र हैं. ऐसे में भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना यानी एक नए विवाद को खड़ा करना है.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *