• Mon. Aug 31st, 2026

हरियाणा के 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी ,जानिए मौसम अपडेट

weather

हरियाणा में मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इन 12 जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इस प्री मानसून की बारिश के दौरान हवा की स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में 6 और 7 जून को कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ बारिश और तूफान की भी उम्मीद है। जिसके चलते लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 6 जून हो हरियाणा में 40 से 60 तो 7 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। फिर 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में एंट्री कर लेगा। जिसके बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मतलब ये कि हरियाणा-एनसीआर में मानसून 30 जून को दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *