• Tue. Aug 18th, 2026

हरियाणा में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी ,फिर शुरू होगी भयंकर गर्मी ,जानिए मौसम अपडेट

weather

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानि 7 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। लेकिन ऐसी के साथ मौसम विभाग ने झटका देने वाली खबर भी जारी की है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों के अंदर हरियाणा के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद हरियाणा के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वीरवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान मेवात में 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा गुरुग्राम में 43.8, फरीदाबाद में 45.3, हिसार में 44.6, सिरसा में 43.7, जींद में 45.1, रोहतक में 44.9, अंबाला में 42.2, कुरुक्षेत्र में 41.1, सोनीपत में 45.2 और पानीपत में 43.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में कल रात को 8 जिलों में नुकसान हुआ है। जिससे आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। इनमें पानीपत, हिसार, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद व भिवानी शामिल हैं।इसके अलावा सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फतेहाबाद, डबवाली, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों में धूलभरी तेज हवाएं चलीं। इससे करीब आधे हरियाणा में बिजली सप्लाई बाधित हुई है। पानीपत शहर के कई क्षेत्रों में करीब 21 घंटे से बिजली नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *