• Mon. Sep 7th, 2026

Padma Award, राकेश झुनझुनवाला समेत 106 को मिला पद्म पुरस्कार

Padma Award, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा, प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर और अन्य हस्तियों को बुधवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

बुधवार को 50 से अधिक लोगों को पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष 106 पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 3 युगल (जहां पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) शामिल हैं। 6 पद्म विभूषणों के अलावा, 3 मरणोपरांत, 9 पद्मभूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई।

इनमें 19 महिलाएं और दो विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई शामिल हैं। चार अन्य पद्मभूषण/पद्मश्री पुरस्कार मरणोपरांत हैं। अरबपति शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिनका पिछले साल निधन हो गया, को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया गया।

सूक्ष्म सिंचाई अपनाने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर-टयूबवेल कनेक्शन मिलेंगे प्राथमिकता आधार पर  

पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म विभूषण भी वास्तुकला के लिए प्रोफेसर बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत प्रदान किया गया।

भारतीय पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जो चार दशक के करियर के दौरान हिंदी, मराठी और 11 अन्य भाषाओं में अनगिनत हिट गानों के लिए जानी जाती हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *