• Thu. Sep 3rd, 2026

पानीपत: शराब पीने दस बाद हुआ झगड़ा तो किशोर की छत से फेंका किशोर हत्या: मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले दो युवकों ने की वारदात

अलख हरियाणा डॉट कॉम पानीपत

शहरके एक मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर किशोर की हत्या कर दी गई। किशोर की हत्या करने वाले नाबालिग ही बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपी डीजे का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब पार्टी की और किशोर से झगड़ा किया। देर रात करीब 2 बजे छत से नीचे फेंक कर हत्या कर दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के भागलपुर के रहने वाले है। फिलहाल आरके पुरम कॉलोनी में एक मकान में परिवार समेत किराए पर रहते हैं। जिस मकान के पहली मंजिल पर वे रहते हैं, उसकी तीसरी मंजिल पर दो युवक रहते हैं। जो डीजे का काम करते हैं। बुधवार देर रात को उसका 15 वर्षीय बेटा सूरज दोनों युवकों के पास उनके कमरे में चला गया। इसके बाद रात करीब दो बजे पूरे परिवार को ऊपर से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनकर परिजन उठे तो देखा कि घर के बाहर खून से लथपथ हालत में सूरज पड़ा हुआ है। घायल अवस्था में सूरज ने अपने पिता को बताया था कि उक्त दोनों युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया। दोनों शराब पार्टी कर रहे थे और उन्होंने उसे छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। सूरज को पानीपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *