• Mon. Aug 31st, 2026

पानीपत में फायरिंग: लाइसेंसी बंदूक से तीन घरों पर बरसाईं गोलियां, लिव-इन कपल्स पर पुलिस को शक

जींद-रोहतक सीमा पर गैंगवार की गूंज: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीरजींद-रोहतक सीमा पर गैंगवार की गूंज: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर

पानीपत के न्यू मॉडल टाउन इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने तीन अलग-अलग मकानों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की यह घटना तब सामने आई जब सुबह स्थानीय लोगों को अपने घरों के बाहर गोलियों के खोल मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

एक ही एंगल से हुई फायरिंग, मिले जिंदा कारतूस और खोखले खोल

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों मकानों पर एक ही दिशा से गोलियां चलाई गईं, जो एक अहम सबूत मानी जा रही है। मौके से पुलिस ने जिंदा कारतूस और गोलियों के खोखले खोल भी बरामद किए हैं।

इस फायरिंग में स्थानीय निवासी कुलदीप की कार का शीशा टूट गया, जो एक खाली प्लॉट में खड़ी थी। पड़ोसी प्रवीण के मकान की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए, वहीं अवतार के मकान की छत पर रखी पानी की टंकी में भी गोली लगने के निशान पाए गए।

लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल, होमगार्ड ट्रेनिंग से जुड़ी बताई जा रही गोली

पुलिस को जांच में पता चला कि जो गोलियां चलीं, वे होमगार्ड की लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई प्रतीत हो रही हैं। जब पुलिस ने आसपास के मकानों की छतों की जांच की, तो एक मकान की छत से तीनों फायरिंग के निशान मिले।

लीलावती के मकान में रह रहे लिव-इन कपल्स पर शक

जिस मकान से फायरिंग हुई, वह लीलावती नामक महिला के नाम है, लेकिन वह यहां नहीं रहती। यहां किराए पर चार युवक और चार युवतियां एक साथ रहते हैं। पुलिस को संदेह है कि ये सभी अविवाहित हैं और ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहे हैं।

पुलिस ने इन सभी से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन सभी ने अलग-अलग बयान दिए हैं, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले की सही लोकेशन और समय का पता लगाया जा सके।

कोई घायल नहीं, जल्द होगा खुलासा: पुलिस

फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग की मंशा क्या थी और इसका मास्टरमाइंड कौन है — इसका जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।



#PanipatNews #FiringIncident #LiveInCouple #HaryanaCrime #GunFiring #PanipatPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #HaryanaNews #PanipatFiring

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *