• Fri. Aug 28th, 2026

Panipat News :भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या , आरोपी फरार

हरियाणा। हरियाणा के पानीपत में होली वाले दिन भतीजे ने अपने ही चाचा के पेट में गोली मार दी ।जिसके बाद घायल अवस्था में व्यक्ति को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।गोली मरने के बाद आरोपी फरार हो गया।जिसके बाद घटना की सूचना समालखा पुलिस को दी । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी युवक अपने चाचा पर फायरिंग कर चुका है जिसमें वो बाल बाल बच गया थे।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम वीरेंद्र कुमार है जो कि खोजकीपुर गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक है। वो फिलहाल समालखा में पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। होली के दिन शाम के समय उसका भतीजा रिंकू वहा आया वीरेंद्र से बहस करने लगा। अचानक रिंकू ने पिस्तौल निकालकर वीरेंद्र पेट में गोली मार दी और मौके से रिंकू फरार हो गया। जिसके बाद वीरेंद्र को सिवाह के पास निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर किया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

आरोपी रिंकू के पिता की छह साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वो गांव से चला गया था। फिर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। रिंकू एक कंपनी में नौकरी करता था। उसकी नौकरी छुट गई थी। तब से रिंकू आपा खो बैठा है। रिंकू ने पहले भी वीरेंद्र पर गोली चलाई थी लेकिन वो इस हमले में बच गए थे।

अधिकारी के अनुसार
समालखा थाना प्रभारी फूलकुमार बताया कि सोमवार को गोली चलने जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ की है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *