• Sun. Sep 13th, 2026

Panipat News : डिलिवरी के दौरान महिला की मौत , पति ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप

Panipat News : हरियाणा के पानीपत में डिलिवरी के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की प्री-मैच्योर डिलिवरी के दौरान अस्पताल वालों की लापरवाही के चलते मौत हो गयी है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर देर से सर्जरी करने और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला दो बच्चों की मां थी।

 

मृतक महिला के पति गुरमीत सिंह ने बताया कि वह विष्णु कॉलोनी, तहसील कैंप का रहने वाला है । उसकी 38 वर्षीय पत्नी जसविंद्र कौर 6 माह की गर्भवती थी। गुरुवार की दोपहर 3 बजे उसे अचानक रक्त रिसाव होने लगा। तुरंत उसे भावना चौक स्थित प्रीत नर्सिंग होम ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों के पास सभी आवश्यक संसाधन न होने के चलते परिजनों ने डॉक्टरों से किसी दूसरे अस्पताल भी ले जाने की बात कही, तो डॉक्टरों ने कोई स्पष्ट जबाब नहीं दिया।

इसके बाद देर रात डॉक्टरों ने परिजनों को महिला की सर्जरी करने को कहा था। जिसके बाद परिजनों ने हामी भर दी और साथ ही पैसे भी जमा करवा दिए थे । इसके बाद भी डॉक्टरों ने बहुत लेट उसकी सर्जरी शुरू की। जिसके चलते सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *