• Wed. Sep 2nd, 2026

शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, पहली बार हुए स्पॉट

Parineeti weds Raghav, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शाही शादी राजस्थान में संपन्न हुई। राघव चड्ढा 18 नावों पर अपनी बारात लेकर ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंचे।

उदयपुर में राघव और परिणीति की शाही वेडिंग में बड़े ही धूमधाम तरीके से रविवार को होटल ताज लेक पैलेस से बारात निकली थी. अलग-अलग 18 नावों पर बाराती सवार थे। दिल्ली से आए बैंड पर स्वयं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थिरकते दिखे।

इस दौरान राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी साथ में काला चश्मा भी लगाया हुआ था. वहीं परिणीति ने भी इसी कलर का लहंगा पहना हुआ था. होटल लीला पैलेस पहुंचने पर बारातियों का स्वागत बड़े ही रॉयल अंदाज में किया गया।

PM Modi Bhopal दौरा करेंगे, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल 

इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं।

बारात के स्वागत के बाद फूलमालाएं पहनाई जाएंगी और उसके बाद फेरे शुरू हुए। शाम 6.30 बजे विदाई होगी और 8.30 बजे रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

इससे पहले दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंदी की रस्म हुई, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​परिणीति का डिजाइनर लहंगा लेकर पहुंचे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *