• Sun. Aug 2nd, 2026

Paris Olympics 2024 : भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलम्पिक में भारत को आज तीसरा मेडल मिल गया है। भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरूवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। स्वप्निल इस श्रेणीं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

बता दें कि निशानेबाज स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। कुसाले साल 2012 से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल रहे हैं लेकिन ओलंपिक पदार्पण के लिए उन्हें 12 साल इंतजार करना पड़ा। स्वप्निल बताते हैं कि उन्हें किसी भी परिस्थिति में खुद को शांत रखने की प्रेरणा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से मिली है। स्वप्निल भी रेलवे में टिकट कलेक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *