• Fri. Sep 11th, 2026

बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की पत्नी का डांस, VIDEO वायरल: ट्रैफिक रोककर हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Byalakhharyana@123

Mar 23, 2025
Policeman's wife dances in the middle of the road, VIDEO viral: Traffic was stopped and a reel was made on a Haryanvi song, people demanded actionPoliceman's wife dances in the middle of the road, VIDEO viral: Traffic was stopped and a reel was made on a Haryanvi song, people demanded action

चंडीगढ़ | सोशल मीडिया पर सनसनी बटोरने की चाहत में लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने से भी नहीं हिचकिचाते। ताजा मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-20 गुरुद्वारा चौक का है, जहां एक महिला बीच सड़क पर जेबरा क्रॉसिंग पर खड़ी होकर हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आई। बताया जा रहा है कि यह महिला चंडीगढ़ पुलिस के एक कर्मचारी की पत्नी है।

सेक्टर-20 गुरुद्वारा चौक चंडीगढ़ में बीस सड़क पर डांस करते हुए पुलिसकर्मी की पत्नी। - Dainik Bhaskar
सेक्टर-20 गुरुद्वारा चौक चंडीगढ़ में बीस सड़क पर डांस करते हुए पुलिसकर्मी की पत्नी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि ट्रैफिक लाइट ग्रीन होने के बावजूद महिला सड़क पर क्यों खड़ी रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। एक यूजर ने लिखा, “सड़क जाम कर दिया, जेबरा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के लिए होती है, न कि डांस करने के लिए।”

क्या पुलिस करेगी कार्रवाई?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क पर यातायात में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चंडीगढ़ पुलिस अपने ही कर्मचारी की पत्नी पर कोई कार्रवाई करेगी, या इस मामले को नजरअंदाज कर दिया जाएगा?

इस घटना ने कानून व्यवस्था और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की प्रवृत्ति पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *