• Sun. Aug 2nd, 2026

INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर छिड़ा सियासी संग्राम ,भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी दलों को राजनीति न खलेने की दी नसीहत

हरियाणा। INLD प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। रविवार देर रात को बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसमें उनकी और उनके एक अन्य साथी की हत्या हो गयी। उनकी हत्या के बाद से ही राजनीतिक दलों में सियासी संग्राम छिड़ गया है। विपक्ष ने सरकार पर एक के बाद एक तंज साधने शुरू कर दिए हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने रविवार को कहा कि पार्टियों को ऐसा नहीं करना चाहिए।

 

भाजपा प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा कि किसी की मौत पर राजनीति और प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए होने चाहिए कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं। बता दें नफे सिंह राठी की रविवार को हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।जवाहर यादव ने कहा कि सरकार मामले की गंभीरता को समझ रही है और उचित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष को किसी की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमारे प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए होने चाहिए कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं। पुलिस अपना काम कर रही है।हम इसकी गंभीरता को समझते हैं। एसटीएफ पहले ही जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ऐसी स्थितियों के दौरान राजनीति करने से परहेज नहीं करते हैं। मुझे नफे सिंह राठी की सुरक्षा की किसी मांग की जानकारी नहीं है।

हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा-भाजपा
इसके अलावा जवाहर यादव ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह सिर्फ बयानबाजी करते हैं। इस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है।”मैं भूपेंद्र हुड्डा के शासनकाल में हुई हत्याओं की संख्या नहीं गिनना चाहता। यह रणदीप सुरजेवाला का समय है। मैं बस यह आश्वासन देना चाहता हूं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और दंडित किया जाएगा।”

इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।अनिल विज ने कहा कि मैंने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *