• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा स्वच्छता सर्वेक्षण रिजल्ट में रोहतक-गोहाना को राष्ट्रपति ने प्रदान किया स्वच्छता अवार्ड,मिली पहली रैंक

हरियाणा। हरियाणा स्वच्छता सर्वे रिजल्ट में रोहतक-गोहाना को पहली रैंक मिलीहै। दरअसल शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के रिजल्ट घोषित किये हैं जिसमें हरियाणा को देश भर में 14वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण में हरियाणा का ओवरऑल स्कोर 1958.01 रहा है। क्लीन सिटी में स्टेट लेवल में रोहतक-गोहाना को पहली रैंक मिली है। इसके अलावा सीएम सिटी करनाल और कालका को सेकेंड पोजीशन मिली है। झज्जर के बेरी और पंचकूला को प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है।

गोहाना नगर परिषद को किया सम्मानित
गोहाना नगर परिषद को सर्वाधिक स्वच्छ शहर घोषित किए जाने के बाद वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। नगर परिषद की टीम ने अध्यक्ष रजनी विरमानी के नेतृत्व में 23 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया था। साथ ही खाली पड़े प्लॉटों में भी कूड़े को उठाकर शहर को साफ सुथरा किया है।इसके साथ ही शहर के सभी नाले-नालियों को ढका गया। इससे पहले भी नगर परिषद स्वच्छता को लेकर दूसरे स्थान पर रह चुका है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी, कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, सफाई निरीक्षक दुर्गा रानी, वार्ड 15 से पार्षद अंजू व 10 सफाई कर्मचारी पहुंचे हैं।

 

जिलों की रैंक
प्रदेश का गुरुग्राम और नीलोखेड़ी चौथे, झज्जर नगर परिषद व बहादुरगढ़ नगर परिषद ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। पानीपत और फतेहाबाद छठे, हिसार और नारायणगढ़ सातवें नंबर पर रहा है। करनाल और हिसार को वाटर प्लस भी घोषित किया गया है। अंबाला और घरौंडा आठवें, यमुनानगर और समालखा नौवें, अंबाला सदर और सोहना दसवें स्थान पर रहा है।झज्जर ने इस बार स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इसमें सबसे ऊपर झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका है। बेरी नगर पालिका को इस बार प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पिछली 2022 की रैंकिंग में भी बेरी को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला था। जोनल रैंकिंग में भी बेरी नगर पालिका की रैंकिंग फिसल गई है।

पिछली बार उत्तर भारत की जोन रैंकिंग में बेरी को 11 रैंकिंग हासिल हुई थी, जबकि इस बार यह रैंकिंग 47 पर पहुंच गई है। यानी बेरी नगर पालिका 36 रैंकिंग फिसल गई है। गोहाना नगर परिषद को सर्वाधिक स्वच्छ शहर घोषित किए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।झज्जर को इस बार स्टेट लेवल में 5वीं रैंकिंग हासिल हुई है। जबकि, 2022 की रैंकिंग में झज्जर नगर परिषद को पहला स्थान मिला था। झज्जर नगर परिषद ने चार रैंकिंग गंवाई है। उत्तर भारत जोनल रैंकिंग में जहां झज्जर नगर परिषद ने पिछले साल 4 रैंकिंग हासिल की थी, वहीं इस बार 68वीं रैंक हासिल की है।बहादुरगढ़ नगर परिषद ने इस बार प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। जबकि, पिछली बार सातवीं रैंक हासिल की। पिछले साल के मुकाबले दो रैंक का सुधार हुआ है। इस बार राष्ट्रीय रैंकिंग में भी बहादुरगढ़ नगर परिषद की रैंकिंग फिसली है। इस साल बहादुरगढ़ नगर परिषद की राष्ट्रीय रैंकिंग 174 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *