• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगियों पर पुलिस का विशेष अभियान शुरू

Punjab, पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई शुरू किया है। गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है।

मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ साल 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। सभी 25 भगोड़ों के बीच उनका लाइफ-साइज्ड (आदमकद) कटआउट टोरंटो के योंग-डुंडास स्क्वायर पर प्रदर्शित किया गया है।

MP में आगामी चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई : जगत गुरु रामभद्राचार्य

वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। भारत के 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों में गोल्डी बराड़ का नाम भी शामिल है। हत्या के आरोप में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस द्वारा वांटेड बराड़ का नाम ‘बोलो (बी ऑन द लुकआउट) प्रोग्राम’ में आया था।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *