• Fri. Sep 11th, 2026

राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Rahul Gandhi and Kharge wrote a letter to PM Modi, demanding a special session of ParliamentRahul Gandhi and Kharge wrote a letter to PM Modi, demanding a special session of Parliament

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार (29 अप्रैल 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। दोनों नेताओं ने इस कठिन समय में एकजुटता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने पर बल दिया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पत्र में लिखा,

“माननीय प्रधानमंत्री जी, इस समय एकता और एकजुटता बहुत जरूरी है। विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द बुलाना चाहिए। यह निर्दोष नागरिकों पर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प का शक्तिशाली प्रदर्शन होगा।”

खड़गे ने यह पत्र 28 अप्रैल को लिखा और सार्वजनिक रूप से X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया।

राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा,

“भारत को इस महत्वपूर्ण समय में यह दिखाना चाहिए कि आतंकवाद के खिलाफ हम हमेशा एकजुट हैं। संसद का विशेष सत्र बुलाकर हम राष्ट्रीय एकता का संदेश दे सकते हैं।”

मनोज झा ने भी उठाई विशेष सत्र बुलाने की मांग

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मनोज झा ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की अपील की। उन्होंने लिखा,

“संसद हमारे गणतंत्र की सबसे बड़ी आधारशिला है। इस दुखद समय में संसद में देश की चिंता और उम्मीदों पर चर्चा होनी चाहिए और आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए।”

पहलगाम हमला: अब तक की जानकारी

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से सुरक्षाबलों का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
जांच एजेंसियों ने शुरुआती जांच में संकेत दिया है कि हमले से कुछ दिन पहले बैसरन क्षेत्र में चीन निर्मित एक अज्ञात DJI ड्रोन उड़ता देखा गया था। साथ ही स्थानीय घोड़ेवालों से इलाके की रेकी कराए जाने का भी संदेह जताया गया है।

सर्च ऑपरेशन और जांच

सेना और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं।

Rahul Gandhi and Kharge wrote a letter to PM Modi, demanding a special session of Parliament

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *