• Wed. Sep 2nd, 2026

Rahul Gandhi Caste Census की डिमांड पर पीछे हटने के मूड में नहीं, कांग्रेस ने दोहराई जनगणना की मांग, VIDEO

rahul gandhi caste censusrahul gandhi caste census

Rahul Gandhi Caste Census के मुद्दे पर काफी आक्रामक तेवर दिखा रहे हैं। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातिगत जनगणना से डर लगता है। कांग्रेस के इस तीखे हमले से एक दिन पहले सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे पर भी ओबीसी वर्ग के लोगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जातिगत जनगणना को भारत का एक्स-रे बताया और कहा जातिगत जनगणना का डेटा जनता के हाथ में आने पर देश में सब लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।

राहुल गांधी ने कहा, लोक सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करने से सरकार डरती क्यों है? राहुल ने केंद्र सरकार पर दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा, सरकार की तरफ से मंत्रियों ने कहा कि ओबीसी कैटेगरी से कई विधायक-सांसद और मंत्री चुने गए हैं, लेकिन सरकार ये लोग नहीं चलाते। जनता से जुड़े फैसले नौकरशाह यानी सचिव और कैबिनेट सचिव लेते हैं। इसके बावजूद चौंकाने वाली बात है भारत सरकार में 90 सचिवों में से केवल 3 ही ओबीसी हैं।

भारत सरकार से जाति आधारित जनगणना की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इससे पता चल सकेगा कि कितने लोग एससी, एसटी, दलित और सामान्य वर्ग के हैं। महिलाओं की वास्तविक संख्या भी इससे पता लग सकेगी। कांग्रेस पार्टी नीत यूपीए के कार्यकाल में हुई जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करने की मांग दोहराते हुए राहुल गांधी ने सवाल किया, क्या हिंदुस्तान में केवल पांच फीसद ओबीसी हैं? सरकार को जनता को सच्चाई बतानी चाहिए।

महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित कराने के बाद राजनीतिक लीड लेने की कोशिश कर रही भाजपा के लिए ओबीसी के आंकड़े और जातिगत जनगणना की डिटेल सार्वजनिक करने की मांग गले की फांस बन सकती है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां जाति आधारित जनगणना की लंबे समय से मांग कर रही हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो सकते हैं। इनका असर अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव में भी पड़ने की पूरी संभावना है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *